गुरुवार, 19 अप्रैल 2018

छोड़ना ( 1 )

छोड़ना
--------
( एक)

आसान नहीं होता
कुछ भी छोड़ना

फिर भी छू जाता है
बहुत कुछ समय के साथ
जैसे कि छूट जाता है 
अपना घर
गलियां, चौराहे और
नीम का पेड़

छूट जाता है अपना शहर
अपना  आकाश
छूट जाते हैं बचपन के दोस्त

छूटती नहीं हैं
किन्तु स्मृतियाँ
घर बदलने पर भी
शहर बदलने पर भी

उम्र बढ़ने के साथ
छूट जाते हैं स्वप्न
छूट जाता है बचपन
            ---------
(  " अभिनव संबोधन " जनवरी' - मार्च " 2018

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें